Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: महिलाओं में पित्ताशय की पथरी के मामले बढ़े, खानपान और हार्मोनल बदलाव मुख्य कारण

top-news

Greater Noida मे पित्ताशय की पथरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासतौर पर महिलाओं में। जिम्स अस्पताल के प्रॉक्टर और हेड सर्जरी डॉ. सतेंद्र कुमार के अनुसार, हर दिन आने वाले 12 मरीजों में से 8 को पित्ताशय की सर्जरी की जरूरत होती है, जिनमें से 5 महिलाएं होती हैं। इसका बड़ा कारण हार्मोनल असंतुलन, मोटापा और गलत खानपान है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, Greater Noida मे महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का असंतुलन लीवर में कोलेस्ट्रॉल का संश्लेषण बढ़ा रहा है, जिससे पित्ताशय में पथरी बन रही है। खासकर 30 से 45 वर्ष की महिलाएं इस समस्या से अधिक ग्रस्त हैं। फास्ट फूड का अधिक सेवन और शारीरिक श्रम की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रहे हैं। पथरी के लक्षणों में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा और आंखों का पीला होना और खाने की इच्छा में कमी शामिल हैं।

बचाव के उपाय:

  • फास्ट फूड कम करें और रेशेदार सब्जियां खाएं।
  • ब्रोकली, आंवला, संतरा और साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं।
  • नियमित व्यायाम करें और वजन नियंत्रित रखें।