Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा प्राधिकरण की आय: ब्याज से सबसे ज्यादा, किराए से सबसे कम

top-news

नोएडा। अप्रैल से नवंबर 2024 के बीच नोएडा प्राधिकरण ने अपनी वित्तीय प्रगति के आंकड़े जारी किए, जिसमें ब्याज से सबसे अधिक और किराए से सबसे कम आय दर्ज की गई। ब्याज से आय के लिए 753.25 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके सापेक्ष 731.73 करोड़ रुपये, यानी 97 प्रतिशत हासिल किए गए। इस अवधि में प्राधिकरण ने ऋण ब्याज से 153 प्रतिशत और विनियोगों से 176 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, लीज रेंट से 547 करोड़ रुपये और जल प्रभार से 100 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई।

दूसरी ओर, किराए से आय में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। स्टाफ भवन किराए का लक्ष्य 5 करोड़ था, जबकि केवल 2.72 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। सामान्य प्रशासन के तहत 35 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले केवल 14 प्रतिशत ही राजस्व आया। इंदिरा गांधी कला केंद्र और स्पोर्ट्स ट्रस्ट से शून्य आय ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। मोबाइल टावर किराए में बेहतर प्रदर्शन हुआ, जहां 15 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 3.78 करोड़ रुपये की आय हुई। बारात घर बुकिंग से 85 लाख रुपये प्राप्त हुए, जो तय लक्ष्य का आधा है।