Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फुटपाथ और साइक्लिंग ट्रैक की कमी पर जोर, समिति ने एसीईओ से की मांग

top-news

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह से मुलाकात कर शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। समिति ने शहर में फुटपाथ और साइक्लिंग ट्रैक की अनुपलब्धता को गंभीर समस्या बताते हुए इसके निर्माण की मांग की। समिति ने कहा कि तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों की सुरक्षा खतरे में है। इसके साथ ही, खाली ज़मीन पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण से स्थिति और खराब हो रही है। समिति ने सुझाव दिया कि फुटपाथ और साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण न केवल यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।

इसके अतिरिक्त, समिति ने टेकजोन ग्रीनबेल्ट का रख-रखाव, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था सुधार, फुटओवर ब्रिज निर्माण, ट्रैफिक लाइट और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन जैसी पुरानी मांगों को भी उठाया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय और सचिव अनूप कुमार सोनी ने बैठक को सकारात्मक करार देते हुए उम्मीद जताई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट जल्द ही एक सुरक्षित और सुविधाजनक शहर के रूप में उभरेगा।