Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

एमसीजी पर भारत के रिकॉर्ड से बढ़ी उम्मीदें, सीरीज में बढ़त का मौका

top-news

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 26 दिसंबर से शुरू होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, और भारतीय टीम का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर बढ़त बनाना होगा।

एमसीजी पर भारत का रिकॉर्ड पिछले 10 वर्षों में शानदार रहा है। 2014 से अब तक इस मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में भारत ने दो में जीत दर्ज की है और एक ड्रॉ रहा है। खास बात यह है कि पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले एक दशक में एमसीजी पर भारत को हरा नहीं सकी है।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 4:30 बजे होगा। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव अपडेट अमर उजाला पर पढ़े जा सकते हैं।