Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा में कारोबारी परिवार के घर पर धावा: साढ़े तीन लाख की लूट, परिवार को अगवा कर छोड़ा

top-news

नोएडा के सेक्टर-31 स्थित एक कारोबारी परिवार के घर में सोमवार तड़के तीन हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूटी और फिर कारोबारी अमरदीप, उनकी पत्नी परविंदर कौर और बेटी गुरकिरन को अगवा कर उनकी स्विफ्ट कार में फरार हो गए।

वारदात तड़के करीब 3:30 बजे की है, जब अमरदीप का बेटा घर लौटा। तभी तीन बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर घर में प्रवेश किया और परिवार को बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने परिवार को कार में बिठाकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ले जाकर छोड़ दिया। नोएडा पुलिस को पड़ोसियों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं।

सिक्योरिटी गार्ड अवध बिहारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। गार्ड से गहन पूछताछ जारी है, और वह अपने बयान बार-बार बदल रहा है। लाखों की संपत्ति वाले इस घर में सीसीटीवी की गैरमौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नोएडा पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।