Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: हर व्यावसायिक भवन में होगा ईवी चार्जिंग स्टेशन, 15 स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और वाहन चालकों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने हर व्यावसायिक भवन में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 15 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों के संचालन के लिए एक उपयुक्त कंपनी की तलाश जारी है, जिसे 10 साल का लाइसेंस दिया जाएगा। कंपनी द्वारा होने वाली आय का हिस्सा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा।

छोटी जगह, बड़ी सुविधा
चार्जिंग स्टेशन के लिए केवल 50 मीटर से कम जगह की जरूरत होती है। इन स्टेशनों पर एक से अधिक वाहन चार्जिंग के लिए नोजल लगाए जाएंगे। साथ ही ई-वॉलेट के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चार्जिंग स्टेशन के लिए ऐसे स्थान चुने जा रहे हैं जहां वाहन लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जैसे सूरजपुर कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, न्यायालय, और औद्योगिक क्षेत्रों में।

तीन विकल्प: स्लो, मीडियम और फास्ट चार्जिंग
प्रत्येक स्टेशन पर स्लो, मीडियम और फास्ट चार्जिंग विकल्प उपलब्ध होंगे। दो-पहिया वाहन 20 मिनट से 1 घंटे में और चार-पहिया वाहन 1 से 2.5 घंटे में चार्ज हो सकेंगे।

ईवी बसों के लिए बड़े कदम
प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में 500 ईवी बसें चलाने और 100 से अधिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना भी तैयार की है। जनवरी तक 15 स्टेशन चालू करने का लक्ष्य है।