Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

हृदय रोग: हर 33 सेकेंड में एक मौत, जानें कैसे बचा जा सकता है”

top-news

दुनिया भर में हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वैश्विक आंकड़े बताते हैं कि हर 33 सेकेंड में हृदय रोग से एक व्यक्ति की मौत हो रही है। यह स्थिति न केवल चिंता का विषय है, बल्कि लोगों को जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सख्त जरूरत भी है।

क्या है हृदय रोगों की मुख्य वजहें?

शोधकर्ताओं के अनुसार, तंबाकू का सेवन, अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, और शराब का अत्यधिक सेवन हृदय रोगों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। खासतौर पर मोटापा और पेट की चर्बी धमनियों में वसायुक्त पदार्थ जमा कर एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है। वहीं, शराब का सेवन हृदय की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है, जिससे हृदय प्रभावी रूप से रक्त पंप नहीं कर पाता।

कौन हैं ज्यादा प्रभावित?

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, 40 वर्ष से कम उम्र के लोग भी बड़ी संख्या में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट बताती है कि 30-79 वर्ष के हर तीसरे व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, जो हृदय रोगों का एक बड़ा कारण है।

कैसे करें बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और नशे से दूरी हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच और सही उपचार से भी इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
आपका स्वस्थ हृदय ही आपके स्वस्थ जीवन का आधार है। इसे अनदेखा न करें।