Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ईएमसीटी ट्रस्ट और मागो साइकिल ने वंचित बच्चों को साइकिलें देकर दी नई उम्मीद

top-news

ईएमसीटी ट्रस्ट और मागो साइकिल ने क्रिसमस के मौके पर एक अनूठी पहल करते हुए वंचित बच्चों को साइकिलें दान की। इस आयोजन में छह बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिली। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए, जिनकी खुशी और संतोष ने माहौल को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को साइकिल देना था, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था। ईएमसीटी ट्रस्ट की संस्थापक, समाजसेवी रश्मि पांडे ने कहा, “यह साइकिल इन बच्चों के लिए सिर्फ एक साधन नहीं है, बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का एक कदम है। ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में पिछले पाँच वर्षों से काम कर रहा है और समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मागो साइकिल के मनीष मागो ने बताया, “हमारा लक्ष्य बच्चों के जीवन में बदलाव लाना है। उनकी मुस्कान हमारी सबसे बड़ी सफलता है, और हम पर्यावरण हितैषी गतिविधियों के माध्यम से समाज में योगदान देते रहेंगे।” इस मौके पर बच्चों ने साइकिल राइड में भाग लेकर अपने सपनों की यात्रा शुरू की। अभिभावकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए एक बड़ी पहल बताया। आयोजन में 60 से अधिक राइडर्स ने भाग लिया और गौतम बुद्ध पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की।