Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: सेक्टर बीटा-2 में जन चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

top-news

Greater Noida: सेक्टर बीटा-2 में आयोजित जन चौपाल में प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने निवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सेक्टरवासियों ने चौपाल में मुख्य रूप से रोड निर्माण, नियमित गार्बेज कलेक्शन, सफाई व्यवस्था, सीवर की सफाई और पेड़ों की छंटाई की मांग की। पार्कों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सेक्टर मार्केट तथा बाथरूम की जर्जर हालत को सुधारने की आवश्यकता जताई गई। इसके अलावा, ओमेक्स मॉल के पास खाली पड़े भूखंड की सफाई, बारात घर की मरम्मत, रंगाई-पुताई और चहारदीवारी बनाने की मांग भी उठाई गई।

Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों को शीघ्र निपटाया जाए। इस जन चौपाल में रमनपाल सिंह, हरेन्द्र भाटी, गौरव तोमर, गोपाल यादव, विकास भाटी, सुन्दर भाटी, राकेश पाल, किरनपाल अधाना, संजीव शर्मा, गिरीश जिंदल, देविंदर सिंघल, साधना सिन्हा, और कमल किशोर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।