Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Jewar Airport: किसानों को बड़ा तोहफा, विकास की नई इबारत लिख रहा जेवर

top-news

Jewar Airport में निर्माणाधीन एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट क्षेत्र में विकास की नई राह खोल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर मुआवजा बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को अब 3100 रुपये के बजाय 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से यह परियोजना साकार हो रही है। उन्होंने बताया कि 2017 में क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक आकलन करने के बाद Jewar Airport निर्माण का निर्णय लिया गया था। यह परियोजना क्षेत्र के फल, सब्जियां और अनाज को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगी, जिससे जेवर अगले 10 वर्षों में प्रदेश का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की विफल नीतियों से किसान प्रभावित हुए थे। अब, क्षेत्र में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2017 से पहले विख्यात अपराध के लिए कुख्यात जेवर, अब Jewar Airport विकास का प्रतीक बन चुका है।