Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Pollution: नोएडा देश का चौथा और ग्रेटर नोएडा सातवां सबसे प्रदूषित शहर

top-news

Pollution। वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 और ग्रेटर नोएडा का 326 दर्ज किया गया। इसके साथ ही, नोएडा देश का चौथा और ग्रेटर नोएडा सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।

सुबह कोहरे और कम दृश्यता के चलते यातायात प्रभावित हुआ। कोहरा इतना घना था कि कहीं-कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के कारण ठंड भी बढ़ गई। धुंध के कारण यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति धीमी रही।

Pollution का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या में 10 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, खांसी, गले में खराश और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या 25-30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.