Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, एनजीओ की होगी भागीदारी

top-news

Greater Noida Authority: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। प्राधिकरण ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय गतिविधियों को सक्रिय रूप से लागू करने हेतु एनजीओ का चयन करने की योजना बनाई है। इसके माध्यम से न केवल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि धरातल पर ठोस काम भी किया जाएगा।

इस अभियान पर प्राधिकरण कुल 2 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च करेगा। इसमें से 88 लाख रुपये नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियानों जैसे कार्यक्रमों पर खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 152 लाख रुपये अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूकता फैलाने पर लगाए जाएंगे। Greater Noida Authority:के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि एक एनजीओ को नियुक्त कर क्षेत्रीय गतिविधियों की देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।