Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का कहर, निर्माण कार्यों पर फिर लगी रोक

top-news

Noida और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर फिर से बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 और ग्रेटर नोएडा का 380 पर पहुंच गया। सुबह के समय दोनों शहरों का AQI 400 के पार दर्ज किया गया था, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। तापमान में गिरावट और हवा के थमने से प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। अगर बारिश या तेज हवा नहीं चली, तो प्रदूषण स्तर “डार्क रेड ज़ोन” में 400 के पार जा सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास नाकाफी
18 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) की चौथी स्टेज लागू की गई थी, जिसमें सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। हालांकि, ग्रेप-4 हटाने के बाद, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में लापरवाही देखने को मिल रही है। सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है और निर्माण सामग्री खुले में पड़ी हुई है। कई स्थानों पर धूल भरी सड़कें स्थिति को और खराब कर रही हैं।

निर्माण कार्यों पर रोक से प्रोजेक्ट प्रभावित
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक बिल्डर प्रोजेक्टों पर काम रुक गया है। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गर्ग ने बताया कि काम पहले ही 20% गति से चल रहा था, लेकिन अब फिर से रोक लगने से प्रोजेक्ट तीन से चार महीने पीछे चले गए हैं। सर्दियों में श्रमिक आने से इनकार कर देते हैं, जिससे निर्माण कार्य और प्रभावित होता है।