Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida Authority: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को खरीदारों की समस्याओं पर लगाई फटकार

top-news

घर खरीदारों की लंबित समस्याओं पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को  Greater Noida Authority  को सख्त फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने प्राधिकरण को 10 दिनों के भीतर समाधान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्राधिकरण पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने प्राधिकरण के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खरीदारों के हितों की रक्षा करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। अदालत ने प्राधिकरण को दोषी ठहराते हुए कहा कि उसने डेवलपर्स की गड़बड़ियों को होने दिया। पीठ ने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं मिला, तो सीबीआई जांच का आदेश दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि Greater Noida Authority अधूरी परियोजनाओं की जमीन अपने कब्जे में लेकर खुद उनका विकास करे और खरीदारों को फ्लैट उपलब्ध कराए। कोर्ट ने प्राधिकरण से विस्तृत हलफनामा मांगा है जिसमें जमीन आवंटन और लीज डीड की तारीख सहित अन्य जानकारी दी जाए। अदालत ने यह टिप्पणी अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की दिवालियेपन कार्यवाही से जुड़े मामले में की। इस मुद्दे पर 12 अपीलें दाखिल की गई थीं। खरीदारों ने अधूरी परियोजनाओं को लेकर अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट की समाधान योजना को चुनौती दी थी।