Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: जेवर एयरपोर्ट पर तैनात होगी बख्तरबंद मार्क्समैन एसयूवी, मशीनगन और सैटेलाइट सिस्टम से होगी लैस

top-news

Noida इंटरनैशनल एयरपोर्ट को विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मार्क्समैन बख्तरबंद एसयूवी की तैनाती की जाएगी। महिंद्रा की डिफेंस विंग द्वारा तैयार यह बख्तरबंद वाहन बी-6 स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस होगा। इसमें 270 डिग्री रेंज के साथ मशीनगन और सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के 1030 जवानों की तैनाती को मंजूरी दी है। इन जवानों की क्विक एक्शन टीम को आपात स्थितियों से निपटने के लिए यह बख्तरबंद वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिंद्रा की स्कॉर्पियो चेसिस पर आधारित इस एसयूवी में 6 जवान बैठ सकते हैं। यह ग्रेनेड और माइंस से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। वाहन में मल्टी-लेयर्ड बुलेटप्रूफ ग्लास, रूफ हैच, और इंजन, बैटरी एवं टैंक को सुरक्षा दी गई है। यह फायर सस्पेंशन और रिमोट कंट्रोल्ड वैपन सिस्टम से लैस होगा।