Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: शाहबेरी में गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने मचाया तांडव, फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद गिरफ्तार

top-news

Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र के शाहबेरी में रविवार रात गली में गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ घर में घुसकर फायरिंग कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव, वंश उर्फ विकास, रोहित उर्फ कन्नू, और दक्ष शर्मा निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

शिवनरेश सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि रात 8:45 बजे एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ साईं गार्डन की गली में गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर युवक ने धमकी दी और थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ लौट आया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से नितिन त्यागी की कार समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर बदमाशों ने अवैध हथियार से फायरिंग की और घर में घुसकर गाली-गलौज की। घटना की सूचना मिलते ही Greater Noida पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, एक स्कूटी और बाइक बरामद की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।