Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida GNIOT: फ्रेशर पार्टी में छात्रों की पिटाई के आरोपी दो बाउंसर गिरफ्तार

top-news

नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी (Greater Noida GNIOT) कॉलेज में रविवार को आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान हुए विवाद में छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित गुर्जर (निवासी चिटहेरा) और आशीष पांचाल (निवासी सैन्य बिहार गली, विजयनगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

(Greater Noida GNIOT) फ्रेशर पार्टी के दौरान कॉलेज ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। गीतकार रश्मीत कौर की प्रस्तुति देखने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते कॉलेज प्रबंधन ने व्यवस्था के लिए बाउंसरों को तैनात किया था। शाम करीब साढ़े सात बजे भीड़ अधिक होने पर एंट्री गेट बंद कर दिया गया। गेट के बाहर रुके छात्रों के एक गुट ने एंट्री की मांग को लेकर बाउंसरों से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने बाउंसरों को धक्का दिया, जिससे नाराज बाउंसरों ने छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पिटाई में एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश सिंह (निवासी मऊ) को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने (Greater Noida GNIOT) उप निरीक्षक सन्नी तोमर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।