Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida Authority: बुजुर्ग को 45 मिनट खड़ा रखने पर पूरे विभाग को मिली 20 मिनट की सजा

top-news

Noida Authority के आवासीय प्लॉट विभाग में सोमवार को लापरवाही और असंवेदनशीलता का मामला सामने आया। 70 वर्षीय बुजुर्ग एक संपत्ति स्थानांतरण (टीएम) के कार्य के लिए विभाग पहुंचे, लेकिन उन्हें करीब 45 मिनट तक काउंटर पर खड़ा रखा गया।

इस दौरान Noida Authority के सीईओ डॉ. लोकेश एम सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभाग की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बुजुर्ग को खड़ा देख विभाग को तुरंत उनका काम करने और बैठने के निर्देश दिए। हालांकि, 15-20 मिनट बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे नाराज सीईओ स्वयं आवासीय प्लॉट विभाग पहुंचे।

सीईओ ने देखा कि बुजुर्ग अभी भी खड़े हैं और उनके काम को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और पूरे विभाग के कर्मचारियों को 20 मिनट तक खड़े रहने की सजा दी। Noida Authority के सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिस प्रकार बुजुर्ग को खड़ा रखा गया, वैसे ही आप सभी 20 मिनट तक खड़े रहेंगे।”