Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चारमूर्ति चौक और शाहबेरी रोड का निरीक्षण किया, अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

top-news

ग्रेटर नोएडा। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चार मूर्ति चौक और शाहबेरी मार्ग पर ट्रैफिक जाम का स्थाई हल निकालने की कवायद तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चार मूर्ति चौक और शाहबेरी मार्ग का निरीक्षण किया। अंडरपास का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग से चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण शीघ्र शुरू करने और शाहबेरी के ट्रैफिक जाम से निजात के लिए भी विकल्प तलाशने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट ऑफिस में जनसुनवाई के बाद ओएसडी अभिषेक पाठक के साथ किसान चौक पर प्रस्तावित अंडरपास का कार्य शुरू करने की तैयारी के बारे में मौके पर जाकर जानकारी ली। चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का कार्य षुरू करने से पहले सीवर लाइन, बिजली के तार, गैस पाइपलाइन आदि को शिफ्ट किया जाना है। आसपास लगे पेड़ों को भी शिफ्ट करने के लिए उद्यान विभाग प्रयासरत है। अगले तीन माह में इन तैयारियों को पूरा करने के बाद अंडरपास का कार्य शुरू किया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इन कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने और अंडरपास का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वर्क सर्किल एक के प्रभारी रतिक भी मौजूद रहे। 

इसके बाद एसीईओ ने शाहबेरी रोड का भी निरीक्षण किया। यहां पर ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए सीआरआरआई से अध्ययन कराया जा रहा है। यहां पर एलिवेटेड रोड बनाया जा सकता है या नहीं, इसका अध्ययन कर सीआरआरआई जल्द रिपोर्ट सौंपेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण निर्णय लेगा। क्रॉसिंग रिपब्लिक और ग्रेटर  नोएडा वेस्ट के बीच आने-जाने वालों को शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है।