Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida NPCL: ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एनपीसीएल ने किया क्विज़ और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

top-news

Noida पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेडी गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्रों के लिए ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर क्विज़ और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में लगभग 600 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व से अवगत कराना और उनमें जागरूकता फैलाना था। इसके माध्यम से छात्रों को बताया गया कि ऊर्जा के सही उपयोग से पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 छात्रों को NPCL द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में श्री गौरव शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक, NPCL, और श्री प्रोसेनजीत दास, नोडल अधिकारी, रूफटॉप सोलर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजयी छात्रों को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए। खास बात यह थी कि इन गिफ्ट हैंपरों को विशेष रूप से पर्यावरण अनुकूल और स्थायी सामग्री से तैयार किया गया था, जिससे पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिल सके।