Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

POCSO monitoring committee: शहर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए पॉक्सो मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

top-news

Noida शहर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए अब POCSO monitoring committee का गठन किया जाएगा। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने इस कमेटी के गठन का प्रारूप तैयार करके सभी स्कूलों को भेज दिया है। इसके तहत स्कूलों के शिक्षक, अन्य स्टाफ, बस ड्राइवर और कंडक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया जाएगा।

सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन केसी विद्मनी ने बताया कि हाल ही में शहर के दो स्कूलों में बच्चियों के साथ गंभीर घटनाएं घटी थीं, जिनमें स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई थी। इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सीडब्ल्यूसी ने तत्काल कार्रवाई की और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए POCSO monitoring committee के गठन का निर्णय लिया।

POCSO monitoring committee में शिक्षक, अन्य स्टाफ और छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कमेटी समय-समय पर मीटिंग्स आयोजित करेगी, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जाएगी। साथ ही बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी जाएगी। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो स्कूल अपनी तरफ से समाधान करने के बजाय कमेटी से साझा करेंगे।