Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगी एसीईओ प्रेरणा सिंह

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GREATER NOIDA) में एसीईओ (ACEO) के कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जिम्मेदारी एसीईओ प्रेरणा सिंह को दी गयी है।  उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट (GREATER NOIDA WEST) के प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य दिया गया है। आईएएस प्रेरणा सिंह की गिनती कर्मठ और ईमानदार अधिकारियों में होती है वे बेहद जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका को निभाती हुई नजर आती है और समस्या की जड़ पर कार्य करती हैं।

एसीईओ प्रेरणा सिंह (IAS PRERNA SINGH) के पास संस्थागत विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, शहरी सेवाएं, सर्किल 1,2,3 एवं 7 के अंतर्गत परियोजना विभाग के समस्त कार्य, सिस्टम विभाग, आइजीआरएस एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्य, रोड परिवहन व्यवस्था, एडवर्टाइजमेंट एंड पब्लिसिटी आदि विभाग में एसीईओ के रूप में कार्य करेंगी। 

इन सभी विभागों के अतिरिक्त विद्युत/यांत्रिक विभाग, वित्त विभाग, जल विभाग, सीवर विभाग और वाणिज्य विभाग में विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगी।