Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान, क्षेत्र में खुशी की लहर

top-news

 

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की पहली सफल उड़ान ने क्षेत्र में जश्न का माहौल बना दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी ने इस अवसर पर अपने सहयोगियों अशोक रावल, यशपाल मुंशी, दादा मुनेश पहलवान, अजब सिंह, दादा मोहित और प्रकाश साकीपुर के साथ मिठाई बांटी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर इंडिगो का विमान मात्र 10 मिनट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। रकम सिंह भाटी ने इसे भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह हवाई अड्डा सबसे कम समय में बनकर तैयार हुआ है, जो देश के लिए गर्व का विषय है।