Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Greater Noida: परी चौक को मिलेगा नया भव्य रूप, जाम से मिलेगी राहत
- sakshi choudhary
- 07 Dec, 2024
औद्योगिक नगरी ग्रेटर नोएडा के प्रतीक परी चौक की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। जाम से राहत के साथ इसे भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। परी चौक की मौजूदा थीम को बरकरार रखते हुए आधुनिक डिजाइन और स्कल्पचर से इसे संवारा जाएगा। एयरपोर्ट रूट पर पड़ने वाले अन्य चौराहों को भी खूबसूरत और पहचान योग्य बनाया जाएगा।
चौराहों के कायाकल्प के लिए प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी करने की योजना बनाई है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट पेश की है। चौराहों पर थीम आधारित प्रतिमाएं और फाउंटेन लगाए जाएंगे।
परी चौक के पास खाली भूमि पर पार्क विकसित किया जाएगा, जिसमें सेल्फी प्वाइंट, बेंच, फूल-पौधे और झूले शामिल होंगे। यात्री दबाव को देखते हुए फुटओवर ब्रिज निर्माण भी प्रस्तावित है। इस पहल से ग्रेटर नोएडा की पहचान को नया आयाम मिलेगा।