Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: नोएडा की कंपनी से साइबर ठगी, नीदरलैंड की कंपनी के नाम पर हुई धोखाधड़ी

top-news

नोएडा के सेक्टर-57 में स्थित न्यू एज टेक रिसर्च कंपनी से अंतरराष्ट्रीय साइबर जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। यह रकम केमिकल आयात करने के नाम पर पुर्तगाल के दो बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। ठगी का खुलासा होने पर कंपनी ने गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

कंपनी के एवीपी आशीष ने बताया कि सितंबर में नीदरलैंड की एक कंपनी के सेल्स मैनेजर ‘जॉन वैन डेर स्टूप’ के नाम से फर्जी ईमेल आया। ईमेल में दावा किया गया कि कंपनी के पास विशेष केमिकल उपलब्ध है। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद 30% एडवांस और 70% बाद में भुगतान की शर्त पर समझौता हुआ। नोएडा की कंपनी ने दो चालानों के बदले करीब एक करोड़ रुपये यूरो में ट्रांसफर कर दिए। बाद में अधिक भुगतान की मांग पर कंपनी को संदेह हुआ। जब उन्होंने नीदरलैंड की कंपनी से संपर्क किया, तो पता चला कि जॉन वैन डेर स्टूप नामक कोई व्यक्ति वहां काम नहीं करता और ईमेल फर्जी था।

पुलिस अब पुर्तगाल के उन बैंक खातों की जांच करेगी, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई। इंटरपोल, पुर्तगाल पुलिस और नीदरलैंड स्थित भारतीय दूतावास को भी मामले की जानकारी दी गई है। प्राथमिक जांच में यह मामला अंतरराष्ट्रीय साइबर जालसाजी गैंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस को संदेह है कि जालसाजों के पास भारतीय कंपनियों का डेटा है, जिसकी मदद से उन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया। इस ठगी ने साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को और मजबूत कर दिया है।