Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: किसानों का दिल्ली कूच: पुलिस ने रोका, दलित प्रेरणा स्थल पर धरना शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन सोमवार (2 दिसंबर) को दिल्ली कूच तक पहुंच गया। किसानों ने पहले यमुना प्राधिकरण (यीडा) के बाहर तीन दिन तक धरना दिया और चेतावनी दी थी कि मांगें न मानी गईं तो वे दिल्ली कूच करेंगे। निर्धारित योजना के अनुसार किसान सोमवार को दिल्ली के लिए निकले, लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण उन्हें रोका गया।

दलित प्रेरणा स्थल के पास पुलिस ने किसानों को रोकने में सफलता पाई। हालांकि, कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। रोके जाने के बाद किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देना शुरू कर दिया। प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए जिले भर में पुलिस बल तैनात कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया है। अब यह देखना होगा कि किसान आगे क्या कदम उठाते हैं।