Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: किसानों के दिल्ली कूच से नोएडा-दिल्ली सीमा पर भारी जाम, 7 दिन के धरने का ऐलान

top-news

दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों के आंदोलन ने नोएडा-दिल्ली सीमा पर यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे, जिससे महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

किसानों की मुख्य मांगों में 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजा, और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, वे भूमिहीन किसानों के पुनर्वास और रोजगार की भी मांग कर रहे हैं।

पुलिस और प्राधिकरण के साथ वार्ता के बाद किसानों ने सात दिन तक दिल्ली कूच स्थगित कर दिया और दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देने का फैसला किया। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया, जबकि दिल्ली पुलिस ने भी सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी। जाम से डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर और अन्य मार्गों पर हजारों वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे फिर से दिल्ली कूच करेंगे।