Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: बजट आवंटित, लेकिन परियोजनाएं अभी भी कागजों में

top-news

ग्रेटर नोएडा में बढ़ती आबादी के बावजूद जनसुविधाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 903.25 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का बजट तय किया गया था। इनमें परी चौक पर बस-वे, ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल व कॉलेज, एफओबी, इंटरटेनमेंट पार्क, और अल्फा कॉमर्शियल मार्केट का पुनर्विकास शामिल हैं। लेकिन, तीन तिमाहियां बीतने के बाद भी कई परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

Greater Noida (प्रगति और चुनौतियां)

138.91 करोड़ रुपये की गंगाजल परियोजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, फुटओवर ब्रिज और 130 मीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। 130 मीटर सड़क के चौड़ीकरण में 8 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। वहीं, गंगाजल आपूर्ति ग्रेनो वेस्ट में जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इंटरटेनमेंट पार्क, लिंक रोड, ट्रकर पार्क, अस्पताल, कॉलेज, और परी चौक पर बस-वे जैसी परियोजनाएं अभी भी कागजों तक सीमित हैं। इन पर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनी है।

Greater Noida (ग्रामीण विकास में खर्च)

ग्रामीण विकास के लिए 1316 करोड़ रुपये के बजट में से 1299 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बादलपुर गांव के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये के बजट में 238 करोड़ रुपये का उपयोग हो चुका है।

Greater Noida  में  विशेष परियोजनाओं की स्थिति

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप और लॉजिस्टिक हब शामिल हैं, जिन पर लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें 600 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण के लिए आवंटित हैं। सीईओ रवि एनजी ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए समन्वय किया जा रहा है। लंबित परियोजनाओं को दिसंबर अंत तक शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।