Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

अवैध होर्डिंग बोर्ड, एलइडी स्क्रीन और दोनों साइड एडवरटाइजिंग लगाने के लिए लाखों रुपए महीने उगाही, जांच हो कौन-कौन इसमें सम्मिलित

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा शहर में अवैध होर्डिंग बोर्ड (Hoarding board) और एलइडी स्क्रीन्स (LED Screen) की भरमार है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जगह-जगह आपको अवैध होल्डिंग बोर्ड और एलइडी स्क्रीन्स लगी दिखाई देंगे। आखिरकार इन पर कार्यवाही क्यों नहीं होती है, क्यों इन्हें हटाया नहीं जाता है किन अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है और कहा जाता है कि इनकी आड़ में प्राधिकरण (Authority) के अधिकारी लाखों रूपए महीना अवैध उगाही कर रहे है। इससे लिये इनपर कोई करावाही नहीं होती है। इन अवैध हार्डिंग बोर्ड और एलइडी स्क्रीन्स लगाने वालों के खिलाफ FIR क्यों नहीं की जाती?

ग्रेटर नोएडा में अवैध होर्डिंग की भरमार


सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में लगाए जा रहे हैं। चाहे हिंडन नदी के किनारे हो, गौड़ सिटी के आसपास के एरिया में या मेन रोड पर हर जगह आपको अवैध होर्डिंग दिख जाएंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध होर्डिंग लगाए जाते हैं। जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की टीम अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए पहुंचती है तो अवैध होर्डिंग लगाने वालों को पहले ही इन्फॉर्म कर दिया जाता है। जिससे कि यह लोग बच जाते हैं। अधिकारी और अवैध होर्डिंग बोर्ड लगाने वालों का गठजोड़ कायम रहता है। और अवैध उगाई चलती रहती है।

होर्डिंग बोर्ड पर दोनों साइड नहीं लगा सकते हैं विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एडवरटाइजिंग पॉलिसी के अनुसार होर्डिंग बोर्ड पर दोनों साइड (Both Side) विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता है। जितना एरिया प्राधिकरण ने एडवर्टाइजमेंट लगाने के लिए दिया है। सिर्फ उसी एरिया पर एडवर्टाइजमेंट (Advertisment) लगाया जा सकता है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में इस नियम का उल्लंघन भी खुलेआम आपको दिख जाएगा। कुछ जगहों पर होर्डिंग बोर्ड पर दोनों साइड विज्ञापन लगाए गए हैं और इन पर कुछ भी कार्यवाही नहीं की जा रही है क्यों प्राधिकरण इन पर कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठा रहा है?

किस की परमिशन से लगाई हुई है बिल्डरों ने एलइडी स्क्रीन?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (GREATER NOIDA WEST) में कई जगह बड़ी बड़ी एलइडी स्क्रीन्स (LED SCREEN) रोड साइड में बिल्डरों ने लगाई हुई है जिनसे रोड पर चलने वाले ट्रैफिक का ध्यान भंग (distraction) होता है और रोड एक्सीडेंट्स का खतरा बना रहता है बिल्डर द्वारा यह एलइडी स्क्रीन्स किस की परमिशन से लगाई गई है क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन्हें एडवरटाइजिंग (ADVERTISING) एलइडी स्क्रीन लगाने की परमिशन दी है?

गौर सिटी गोल चक्कर (GAUR CITY CHOWK), एक मूर्ति गोल चक्कर और हनुमान मंदिर गोल चक्कर, परी चौक आदि के पास में यह एलईडी लाइट लगी हुई है। एलइडी लाइट की वजह से रोड पर चलने वाली गाड़ी और बाइक के चालकों का ध्यान भंग होता है। इन एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन चलाए जाते हैं सूत्रों के अनुसार यह एलईडी स्क्रीन्स बिना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की परमिशन के लगाई गई है। क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GREATER NOIDA AUTHORITY) ने बिल्डरों को खुली छूट दी हुई है वो अपनी मर्ज़ी से कुछ भी कर सकते है।

test