Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड को चौड़ा करने पर खर्च होंगे 50 करोड़

top-news

  • जनवरी में काम शुरू करने की तैयारी, छह माह लगेंगे
  • एयरपोर्ट शुरू होने पर ट्रैफिक जाम से बचने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा एयरपोर्ट से अगले साल उड़ान शुरू करने की तैयारी है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी एयरपोर्ट तक आसानी से जा सकें, उनको ट्रैफिक जाम न झेलना पड़े, इसकी तैयारी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जुट गया है। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को चौड़ा करा रहा है। प्राधिकरण प्राधिकरण 27 किलोमीटर रोड में से 8 किलोमीटर के चौड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा कर चुका है, अब नौ किलोमीटर रोड और चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गये हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जनवरी में काम शुरू करने की तैयारी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा फेस थ्री और गाजियाबाद के हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और बढे़गा। इससे निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने 130 मीटर रोड को चौड़ा कराने को निर्णय लिया। इस पर काम शुरू हो चुका है। इसे अलग-अलग फेज में बनाया जा रहा है। पहले फेज का काम पूरा हो चुका है, जिसके अंतर्गत 8 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण पूरा हो गया है। दूसरे फेज का काम जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। इस बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। काम शुरू होने से पूरा होने तक 6 माह लगेंगे। 

“ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस फेज में 9 किलोमीटर चौड़ीकरण का कार्य होगा। कार्य शुरू होने के बाद छह माह लगेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। उन्होंने बताया कि अगले फेज में शेष 10 किलोमीटर के कार्य को संपन्न कराया जाएगा।”