Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Delhi NCR: दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर, स्मॉग की चादर ने ढका शहर

top-news

दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। जहरीली धुंध और खराब वायु गुणवत्ता ने राजधानी की फिजा को घेर रखा है। मंगलवार को तेज हवा चलने के बावजूद प्रदूषण में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 311, बवाना में 341, जहांगीरपुरी में 330, पंजाबी बाग में 326 और नजफगढ़ में 295 दर्ज किया गया।

स्मॉग और धीमी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मंगलवार सुबह उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार मात्र चार किमी प्रति घंटा थी, जिससे प्रदूषण के कण वातावरण में ठहर गए। दिन में हवाओं की गति आठ किमी प्रति घंटा होने पर थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को हवाएं फिर धीमी हो गईं। इसका असर वेंटिलेशन इंडेक्स और मिक्सिंग हाइट पर पड़ा, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार सीमित रहा। 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 343 दर्ज हुआ, जो सोमवार के 349 से थोड़ा ही बेहतर है।

वाहन और पराली का प्रदूषण में योगदान
आईआईटीएम के डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के अनुसार, दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण में 22% योगदान रहा, जो सोमवार के 17% से अधिक है। पराली जलाने का हिस्सा सात फीसदी रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में बने रहने का अनुमान है।

एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति
एनसीआर के अन्य शहरों में बुधवार सुबह गुरुग्राम का एक्यूआई 157, नोएडा का 254, ग्रेटर नोएडा का 170, और गाजियाबाद का 117 दर्ज हुआ। हालांकि गाजियाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से बेहतर रही।