Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर और पलवल में स्कूलों को लेकर नए निर्देश जारी

top-news

गौतमबुद्ध नगर और पलवल जिलों में स्कूलों को लेकर अहम घोषणाएं की गई हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में 27 नवंबर से कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। स्कूल अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार कक्षाओं को ऑनलाइन या फिजिकल मोड में संचालित कर सकते हैं। यह निर्णय छात्रों की सुविधा और शिक्षा की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वहीं, हरियाणा के पलवल जिले में भी 27 नवंबर, बुधवार से सभी स्कूलों में भौतिक कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने बताया कि हथीन खण्ड में 98 प्राइमरी, 47 मिडिल, 2 हाई स्कूल और 26 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में बुधवार से निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर कक्षाओं को शुरू करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। इसके तहत कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।