Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

किसानों की महापंचायत में हजारों का हुजूम, राकेश टिकैत बोले- ‘ यह लड़ाई लंबी चलेगी’

top-news

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दर्जनों किसान संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर महापंचायत आयोजित की। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों से किसान महापंचायत में शामिल हुए। एहतियात के तौर पर प्राधिकरण को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस और पीएसी के जवान सुबह से ही तैनात रहे। किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन अंततः किसानों को महापंचायत स्थल तक पहुंचाया गया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर गौतमबुद्धनगर के किसान यह लड़ाई हारते हैं, तो पूरे देश के किसान प्रभावित होंगे। टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने में लगी है और उनकी मांगें वर्षों से अनसुनी की जा रही हैं। महापंचायत में किसानों ने 10% विकसित भूखंड, 64.7% अतिरिक्त मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत लाभ देने की मांग की। इस महापंचायत को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने प्राधिकरण और सरकार की नीतियों को तानाशाही करार दिया।