Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने संभाली कमान

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का प्रदर्शन जारी है। महापंचायत को संबोधित करने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

महापंचायत में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा सहित 20 जिलों के किसान शामिल हो रहे हैं। यह आंदोलन लंबे समय से चल रहे किसानों के धरने का हिस्सा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की जा रही है। महापंचायत में किसानों ने आर-पार की लड़ाई के संकेत दिए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत इस महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे हैं और उनकी मौजूदगी में मांगों को लेकर आंदोलन तेज होने की संभावना है। किसान नेताओं ने घोषणा की है कि यह आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा। 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन जारी रहेगा, और इसके बाद 2 दिसंबर से किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।