Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, राकेश टिकैत करेंगे नेतृत्व

top-news

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह आंदोलन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों की आवाज बुलंद करेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों किसानों के जुटने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि किसान 10% आबादी भूमि, 64.7% बढ़े हुए मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से प्रभावित लाखों किसान इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

पिछले कई महीनों से चल रहे आंदोलन और लखनऊ तक मामला पहुंचने के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। चुनावों के दौरान मिले आश्वासनों के बावजूद तीन-तीन महीने तक आंदोलन करने पर भी कोई राहत नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, अगर इस बार भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्राधिकरण पर ताला लगाने की कोशिश की जाएगी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।