Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

CM सरमा ने BJP की हार पर कहा- कोशिशें जारी रहेंगी, JMM सरकार से घुसपैठियों की पहचान की अपील

top-news

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से राज्य में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने का आग्रह किया है। शनिवार देर रात फेसबुक लाइव के दौरान सरमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को संवैधानिक कर्तव्य निभाने की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “घुसपैठ की समस्या झारखंड के लिए गंभीर खतरा है। मैं झामुमो सरकार से अपील करता हूं कि इन घुसपैठियों की पहचान करें और उन्हें बाहर निकालें। मुझे विश्वास है कि झारखंड सरकार यह जिम्मेदारी निभाएगी।”

सरमा ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से विधानसभा में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने झारखंड में भाजपा की हार को असफलता मानने के बजाय भविष्य की सफलता का आधार बताया। गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। असम के सीएम ने झारखंड में बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा कि वह राज्यवासियों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं।