Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ठंड से राहत, ग्रेनो प्राधिकरण 25 नवंबर से पांच रैन बसेरों की शुरुआत करेगा

top-news

ग्रेनो प्राधिकरण 25 नवंबर से शहर में पांच रैन बसेरों की शुरुआत करने जा रहा है, ताकि बेघरों को ठिठुरन भरी रात खुले आसमान के नीचे न बितानी पड़े। इन रैन बसेरों में 125 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग इंतजाम रहेंगे।

रैन बसेरों के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, जिनमें परीचौक, डेल्टा-2 लेबर चौक, जिम्स, सेक्टर पी सामुदायिक केंद्र, और हबीबपुर औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक रैन बसेरा में रजाई, गद्दे और अलाव की व्यवस्था होगी। इनकी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि बेसहारा लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा और सभी वर्क सर्किल के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह प्रयास ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।