Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: किसानों की महापंचायत 25 नवंबर को, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का होगा घेराव

top-news

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 25 नवंबर को महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा की है। इसके तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा। साथ ही, 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर धरना दिया जाएगा। किसानों ने यह भी ऐलान किया है कि सभी संगठनों के संयुक्त प्रयास से दिसंबर में दिल्ली कूच किया जाएगा। इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को घंघौला गांव में आयोजित पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग हुई। पंचायत की अध्यक्षता रामकिशन सूबेदार और संचालन रवि नागर ने किया। किसान नेता पवन खटाना ने जानकारी दी कि 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को किसान नेता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और संयुक्त मोर्चे के प्रयासों को मजबूत करें।