Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया, रियल एस्टेट में साझेदारी की जताई इच्छा

top-news

दक्षिण कोरिया के कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा करने पहुंचा। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

बैठक में ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी गई। कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने भारत के तेजी से बढ़ते हाउसिंग सेक्टर की सराहना की और भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में साझेदारी की रुचि जताई। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया में घटती जनसंख्या के कारण हाउसिंग सेक्टर की मांग में कमी आई है, जिससे उनके कारोबारी भारत में संभावनाएं तलाश रहे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन और क्रेडाई के प्रतिनिधियों के बीच बैठक कराने की योजना बनाई। कोरियाई एसोसिएशन के अध्यक्ष जुंग वॉन जु ने कहा कि वे भारत में न केवल रियल एस्टेट में सहयोग चाहते हैं, बल्कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भी प्रयास करेंगे।