Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1200 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के मामले में बिल्डरों पर छापेमारी

top-news

Noida: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 15 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जेपी, गौर, गुलशन बिल्डर और सुरक्षा रियलिटी के ठिकानों पर की गई। सूत्रों के अनुसार, ये छापे करीब 1200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और फंड डायवर्सन के मामले में मारे गए हैं। बिल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीदारों और निवेशकों से पैसा लेकर उसे दूसरी जगहों पर लगा दिया।

Noida: इस तरह की गई कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर ईडी की टीम ने दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच की। वहां का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और सिर्फ उन्हीं लोगों को अंदर आने की इजाजत दी गई, जिन्हें जांच टीम ने बुलाया। ईडी की टीमें बिल्डरों के बैंक रिकॉर्ड, लेन-देन और प्रोजेक्ट फाइलों को खंगाल रही हैं।

ईडी ने दी ये जानकारी 

जानकारी के लिए बता दे कि Noida में फिलहाल ईडी ने बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस छापेमारी से उन हजारों घर खरीदारों में उम्मीद जगी है जो सालों से अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.