Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

EPCH ने ग्लोबल सोर्सिंग एक्सपो मेलबर्न 2024 में भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया

top-news

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न कन्वेंशनल ऐंड एग्जिबिशन सेंटर में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित ग्लोबल सोर्सिंग एक्सपो मेलबर्न 2024 में भारतीय हस्तशिल्प और परिधानों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन में भारत की ओर से ईपीसीएच ने अपनी भागीदारी से देश के हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया। EPCH के इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. सुशील कुमार ने किया। उन्होंने भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ईपीसीएच के प्रयासों की सराहना की और व्यापार में सहयोग का आश्वासन दिया।

ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री दिलीप बैद ने कहा कि इस एक्सपो का फोकस सस्टेनेबल फैशन और होम डेकोर पर है। इस आयोजन से भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) को भी बल मिलेगा। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के. वर्मा ने बताया कि इंडिया पवेलियन में 16 सदस्य निर्यातकों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। वर्ष 2023-24 के दौरान ऑस्ट्रेलिया को 737.83 करोड़ रुपये के हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात हुआ, जो दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।