Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: एसोटेक विंडसर कोर्ट में हुआ सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

top-news

नोएडा, सेक्टर 78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी में निवासियों ने धार्मिक उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोसाइटी में सामुदायिक समृद्धि, सुख और शांति की कामना करना था। सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री नारायण सेवा ट्रस्ट (ग़ाज़ियाबाद) के तत्वावधान में किया गया। पाठ के दौरान भक्तिरस से ओतप्रोत भजनों ने सभी निवासियों को आध्यात्मिक आनंद में सराबोर कर दिया। भजनों के मधुर स्वर और भक्तिमय वातावरण ने सोसाइटी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

पाठ के समापन के बाद हनुमान जी की आरती की गई, जिसमें सभी ने पूरे श्रद्धाभाव से भाग लिया। आरती के पश्चात उपस्थित भक्तजनों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस आयोजन में आकांक्षा गोयल, सुनीता गुप्ता, सौम्या चौधरी, नविता ग़ुरबानी, ज्योति देवपुरा, रिचा अग्रवाल, शिखा जिंदल, रचना वत्स, सोनल मित्तल, प्रिंसी, अंजलि जिंदल, चाँदनी चौधरी, रेणु चौधरी, राशि गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, हमांशी गुप्ता, संतोष रानी सहित सोसाइटी के कई अन्य निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।