Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Health: वायु प्रदूषण से आंखों पर मंडरा रहा खतरा, जानें बचाव के उपाय

top-news

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण न केवल फेफड़ों और हृदय को प्रभावित करता है, बल्कि आंखों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषित हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर जैसे रसायन आंखों में जलन, लालिमा, खुजली, और पानी आने की समस्या पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रदूषण से आंखों को बचाने के लिए घर के अंदर रहना बेहतर है, खासकर सुबह के समय जब प्रदूषण का स्तर अधिक होता है। बाहर निकलने पर सुरक्षात्मक चश्मा पहनें और आंखों को बार-बार साफ पानी से धोएं। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल न करें।शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी आंखों के लिए फायदेमंद है। ड्राई आइज से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्रदूषण के इस दौर में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है।