Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा में खामियां, विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

top-news

झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुई 10 बच्चों की मौत के बाद जिले में अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के चार बड़े सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इनमें चाइल्ड पीजीआई, जिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल और जिम्स शामिल थे।

जांच में चाइल्ड पीजीआई में स्मोक सिस्टम खराब पाया गया। फायर इंस्टींग्यूशर और पंप ठीक थे, लेकिन पानी लीकेज की समस्या मिली। अस्पताल में मॉकड्रिल और फायर अफसर की तैनाती नहीं की गई थी। वहीं, जिला अस्पताल में अग्निशमन उपकरण खस्ताहाल और कई एक्सपायर मिले। आपातकालीन निकासी मार्गों पर फर्नीचर रखा था और सीढ़ियों के रास्ते बंद मिले। ईएसआईसी अस्पताल में भी सुरक्षा में कई खामियां पाई गईं। जिला अस्पताल की आठवीं मंजिल पर चार अग्निशमन यंत्र एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं। विभाग ने तीनों अस्पतालों को जल्द खामियां सुधारने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 2023 में 164 अस्पतालों के निरीक्षण में 103 में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई थी।