Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, निर्माण कार्य बंद, नियम तोड़ने पर जुर्माने की चेतावनी

top-news

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 से अधिक जगहों पर निर्माण कार्य होते पाए गए, जिन्हें तुरंत बंद कराया गया। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि शनिवार को भी निर्माण कार्य जारी मिला तो संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की तीसरी स्टेज लागू की गई है, जिसके तहत निर्माण कार्य पर रोक है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से यह नियम प्रभावी हो गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्रमशः 316 और 261 रहा, जबकि दिल्ली का स्तर डार्क रेड जोन में 400 के पार पहुंच गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह जहरीली हवा फेफड़ों को दिन में तीन-चार सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचा रही है। विशेषज्ञों ने मास्क का उपयोग, धूल भरी जगहों से बचाव, और गुनगुने पानी के सेवन की सलाह दी है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रेडी मिक्स प्लांट और सीमेंट प्लांट पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था की गई है। यूपीपीसीबी की टीम ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।