Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: राणा मोटर्स शोरूम पर कर्मचारियों के अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोप

top-news

ग्रेटर नोएडा के धुम मानिकपुर स्थित राणा मोटर्स शोरूम एक बार फिर विवादों में है। समाजसेवी ने आरोप लगाया है कि शोरूम का मैनेजमेंट कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहा है। 60-70 कर्मचारियों वाले इस प्रतिष्ठान पर बिना ज्वाइनिंग लेटर और नोटिस के कर्मचारियों को हटाने, पीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करने के आरोप हैं।

समाजसेवी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर कहा कि कंपनी मनमानी तरीके से काम कर रही है। कर्मचारियों का रिकॉर्ड तक नहीं रखा जाता और उनका शोषण किया जाता है। इसके अलावा शोरूम में गाड़ियों की सर्विसिंग के दौरान लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जाता है। वहीं, कृषि भूमि पर बिना अनुमति वाणिज्यिक गतिविधि संचालित करने का भी आरोप है। कर्मचारियों और पर्यावरण की अनदेखी के ये आरोप गंभीर हैं। जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।