Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

गुरुपुरब पर असोटेक विंडसर कोर्ट में श्रद्धा और उत्साह से प्रभातफेरी का आयोजन

top-news

एसोटेक विंडसर कोर्ट, सेक्टर 78 के निवासियों ने गुरुपुरब के पावन अवसर पर सामूहिक रूप से प्रभातफेरी का आयोजन कर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे निवासियों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभातफेरी के दौरान “वाहेगुरु जी” के नाम का जाप किया गया और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा। प्रबजीत कौर, बलबीर कौर, सुनीता गुप्ता, स्वाति जी, ज्योति गिरधर, रागनी जी, पूनम सुखवाल, गरिमा जी, आरती कालरा, आकांक्षा गोयल, पुनीत कौर और सरिता जी जैसे समाज की प्रेरणादायी महिलाएं भी इसमें शामिल हुईं। गुरुपुरब उत्सव के अंतर्गत शनिवार, 16 नवंबर को सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सोसाइटी के सभी निवासियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है। इस प्रकार, एसोटेक विंडसर कोर्ट के निवासियों ने मिलकर अपने धार्मिक और सामाजिक एकता का परिचय दिया।