Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

UP: सरकारी अधिकारियों पर गैर-सरकारी निकायों के प्रबंधन में भाग लेने पर रोक

top-news

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी गैर-सरकारी समितियों, ट्रस्टों और निजी निकायों के प्रबंधन में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसा करना आचरण नियमावली के नियम-16 का उल्लंघन माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी को सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना कंपनी अधिनियम, 1956 या अन्य कानूनों के तहत पंजीकृत किसी बैंक या निजी निकाय के प्रचार या प्रबंधन में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार इस मामले में सामान्य दिशा-निर्देश भी जारी करेगी। मुख्य सचिव ने अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों के मामलों की समीक्षा का निर्देश दिया है। सरकार की पूर्व स्वीकृति के अभाव में अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव छह माह के भीतर इस संबंध में एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।