Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Tips for Diya: घर में दीपक जलाने के उपाय: सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग

top-news

हिंदू धर्म में रोजाना सुबह-शाम पूजा पाठ का विशेष महत्व है। पूजा की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने से होती है, जिससे परिवार में सुख, शांति, और सकारात्मकता बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार यदि सप्ताह में तीन दिन अलग-अलग तेल से दीपक जलाए जाएं, तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है और आर्थिक स्थिति पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सोमवार को भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है और रिश्तों में मजबूती आती है। मंगलवार को हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाने से सभी प्रकार के भय और मंगल दोष दूर होते हैं। वहीं, गुरुवार को बृहस्पति देव के दिन बेलपत्र के पास हल्दी मिले तेल का दीपक जलाने से गुरु दोष से संबंधित समस्याओं का निवारण होता है और ग्रह कलह से भी छुटकारा मिलता है। दीपक जलाते समय “शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते” मंत्र का जाप अवश्य करें, ताकि घर में समृद्धि और शांति का वास हो।