Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Cricket: शाहीन अफरीदी ने वनडे रैंकिंग में कब्जा जमाया, संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती को भी मिली बढ़त

top-news

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। अफरीदी ने तीन मैचों की सीरीज में 3.76 की इकोनॉमी से आठ विकेट हासिल किए, जिससे उन्हें 696 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला। इस बढ़त से उन्होंने केशव महाराज को तीसरे स्थान पर खिसका दिया है, जिनकी रेटिंग अब 674 हो गई है। वहीं, पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने भी 14 स्थानों की छलांग लगाकर 13वें पायदान पर जगह बनाई है।

दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी का फायदा मिला, जिससे वह टी20 रैंकिंग में 27 स्थानों की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी सीरीज में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी आठ विकेट लेकर शीर्ष 100 में प्रवेश किया और 64वें पायदान पर पहुंच गए। इसके अलावा, टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है। फिल साल्ट दूसरे स्थान पर, जोस बटलर छठे पर और निकोलस पूरन 10वें स्थान पर पहुंचे। गेंदबाजी में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने दूसरा स्थान हासिल किया और भारत के रवि बिश्नोई सातवें पायदान पर पहुंच गए।